महाकुम्भ मेले में विधि,स्वास्थ्य व अध्यात्म विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र
सी एम पी डिग्री कॉलेज ने महाकुंभ मेले में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलता पूर्वक आयोजन किया।सेमिनार का विषय "विधि,स्वास्थ्य व अध्यात्म : भारतीय ज्ञान प्रणाली के सम्बन्ध में " था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुंभ मेला में स्थित कैंप में यह आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी आन लाइन तथा आफ लाइन दोनों माध्यम में चार सत्रों में किया गया। इस सेमिनार में श्रीमान अशोक मेहता, डॉ खालिद तथा रूस के भौतिक शास्त्री वैज्ञानिक माइखेल बागले ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। यह सेमिनार चार भागो में आयोजित किया गया।
प्रथम सत्र की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश कुमार गौतम ने किया। द्वितीय सत्र के अध्यक्ष प्रो. एस के गुप्ता ने आनलाइन सेमिनार को संबोधित किया। प्रो. गुप्ता ने "गीता की प्रासंगिकता वर्तमान विधिक व्यवस्था के संदर्भ में" विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि गीता की प्रासंगिकता न तो कभी कम हुई है न ही कभी कम होगी। गीता के सिद्धांतों को सही तरीके से लागू करने की आवश्यकता हैं। मुख्य अतिथि मा.न्यायमुर्ति श्री जे जे मुनीर ने कहा कि कानूनी शिक्षा व्यापार नही है। मुख्य अतिथि ने विधि तथा अध्यात्मिकता के सम्वन्ध को विस्तार से बताया। रूस से आये वैज्ञानिक ने 'विज्ञान आध्यात्मिकता के लिए" विषय पर प्रकाश डाला।
सेमिनार के संयोजक डॉ आर डी किशोर ने स्वास्थ्य सम्बंधीय विधियों पर प्रकाश डाला तथा विधि के विद्यार्थीयों को लेकर विधिक जागरुकता कैम्प कुम्भ मेले मे आयोजित किया, जिसको मननीय न्यायमूर्ति श्री जे जे मुनीर, श्री अशोक मेहता, प्रोफेसर एस एस सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सेमिनार की रूपरेखा डॉ हरी दर्शन त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधि विभाग के सभी शिक्षक तथा भारी मात्रा में विद्यार्थी उपस्थित थे।
Post a Comment